Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: यूपी में निवेश प्रस्तावों की हकीकत जानने को 14 जिलों में जांच, 40% समस्याएं मौके पर ही सुलझीं

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में नवंबर 2025 में प्रस्तावित पांचवे भूमि पूजन समारोह से पहले निवेश परियोजनाओं की ज़मीनी हकीकत को परखने के लिए इन्वेस्ट यूपी की टीम ने 14 जिलों का औचक निरीक्षण किया।
top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में नवंबर 2025 में प्रस्तावित पांचवे भूमि पूजन समारोह से पहले निवेश परियोजनाओं की ज़मीनी हकीकत को परखने के लिए इन्वेस्ट यूपी की टीम ने 14 जिलों का औचक निरीक्षण किया। इस जांच का उद्देश्य वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने में आ रही चुनौतियों की पहचान करना था। इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद के नेतृत्व में अधिकारियों ने जिलों में प्रस्तावित परियोजनाओं को 24 मानकों पर जांचा, जिनमें से 40 फीसदी से अधिक समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।


Uttar Pradesh: भूमि पूजन समारोह-4.0 व प्रस्तावित 5.0 से जुड़े निवेश आंकड़ों की भी हुई समीक्षा 

इन्वेस्ट यूपी द्वारा की गई इस व्यापक समीक्षा में एमओयू के क्रियान्वयन, निवेशकों की बैठकें, जिला उद्योग केंद्रों की सक्रियता, औद्योगिक भूखंडों की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्थाएं और निवेश मित्र की भूमिका जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया। इसके अलावा यह भी देखा गया कि निवेशक कार्यालयों में खुद को कितना सहज महसूस करते हैं और अब तक कितने एमओयू क्रियान्वित हुए हैं। भूमि पूजन समारोह-4.0 व प्रस्तावित 5.0 से जुड़े निवेश आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और कुछ में उत्पादन भी प्रारंभ हो गया है।


सीईओ विजय किरण आनंद ने तीन महीने की मांगी रिपोर्ट 

सीईओ विजय किरण आनंद ने सभी 75 जिलों से उद्योग बंधु की पिछली तीन महीनों की बैठक का रिकॉर्ड मांगा है, जिसमें उठे मुद्दों पर हुई कार्रवाई का ब्योरा भी तलब किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने उद्यमी संगठनों के फीडबैक को गंभीरता से लेने और नए निवेश प्रस्तावों का विस्तृत डाटा अलग से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। Uttar Pradesh सरकार का उद्देश्य है कि नवंबर के भूमि पूजन समारोह में 10 लाख करोड़ की परियोजनाएं ज़मीन पर उतरें और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *